मगहर। मगहर महोत्सव की आखरी शाम बालीवुड सिंगर अल्ताफ रजा के गीतों पर श्रोता थिरकते रहे। कलाकारों को अपर पुलिस महानिदेशक व महोत्सव समिति ने स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसी के साथ महोत्सव का समापन हो गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बालीवुड अभिनेत्री व गायिका दीक्षा अग्निहोत्री के गाए गीत ...मेरी आवाज तेरी पहचान है... से हुई। इसके बाद उन्होंने सूफी भजन ...लाल मेरी पति रखियो भला मेरी...बोल दमादम मस्त कलंदर, अली का पहला नम्बर...को सुरीली आवाज में पेश किया तो पंडाल तालियों से गूंज उठा।
इसके बाद ...छाप तिलक मोसे छीनी रे मोसे नयना मिलाइके...सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद ...रास्ते में तेरे पलकें बिछाऊं... इश्क में तेरे जोगन बन गई..., ...मोरा पिया घर आया हो राम जी...सुनाकर समा बांध दिया। इसके बाद उन्होंने ...हर घर में एक ही नाम एक ही नारा गूंजेगा... मेरे भारत का बच्चा जय जय श्रीराम बोलेगा...सुनाकर माहौल को राम मय कर दिया।
लोग हर मोड़ पे रुक रुक के संभलते क्यों हैं...
मगहर। बॉलीवुड गायक कलाकार अल्ताफ रजा ने ...लोग हर मोड़ पे रुक रुक के संभलते क्यों हैं हसीन इतना डरते हैं तो घर से निकलते क्यों हैं...शेर के साथ शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ...आवारा हवा का झोंका हूं और निकला हूं पल दो पल के लिए...सुनाया तो श्रोता झूम उठे। इसके बाद उन्होंने ...आने से उसके आए बहार, जाने से उसके जाए बहार बड़ी मस्तानी है मेरी महबूबा..., मेरे ख्वाबों की शहजादी मैं हूं अकबर इलाहाबादी..., ...जो मेरी रूह को चैन दे प्यार दे, ओ खुशी बन गए हो तुम, जिंदगी बन गए हो तुम... सुनाया। इसके बाद उन्होंने ...हम ओ दीवाने हैं जो ताजा हवा लेते हैं, खिड़कियां खोल के मौसम का मजा लेते हैं...सुनाकर महौल को ऊंचाई दी। इसके बाद ...दिल सच्चा और चेहरा झूठा..., ...तेरी अदा वाह वाह क्या बात है..., ...सूरत आपकी सुभाननल्लाह...,। मेरी जोहरा जबीं तुझे मालूम नहीं तू अभी तक है हंसीं मैं जवां..., ...हमें तो लूट लिया मिल के हुस्न वालों ने, काले काले बालों ने...सुनाकर माहौल में रंगीनी भर दी। उन्होंने अपने मशहूर गाने ...तुम तो ठहरे परदेशी साथ क्या निभाओगे...सुनाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया।
इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक मुथुक अशोक जैन, गोरखपुर, पुलिस महानिरीक्षक बस्ती संजीव त्यागी, महंत विचार दास, डीएम आलोक कुमार, एसपी संदीप कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी, सीडीओ, एसडीएम सदर, सीओ सदर, कोतवाली प्रभारी पंकज पांडेय, नूरुज्जमा अंसारी, अवधेश सिंह, अधिशासी अधिकारी वैभव सिंह आदि मौजूद रहे।