फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लोहरैया-औराडाड़ मार्ग पर जलभराव

विज्ञापन
लोहरैया-औराडाड़ मार्ग जलभराव। संवाद
विज्ञापन
लोहरैया। लोहरैया-औराडाड़ मार्ग पर किलोमीटर संख्या दो से तीन के बीच बारीडीहा में सड़क की हालत अत्यंत दयनीय है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। जिनमें पानी भरने से तालाब जैसा दृश्य दिखाई दे रहा है। निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बरसात के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है। गहरे गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बाइक सवारों और पैदल यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। ददरवार निवासी अजय कुमार ने कहा कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें