फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे में 100 सेंटीमीटर बढ़ी घाघरा नदी

विज्ञापन
धनघटा में बढ़ रहा घाघरा नदी का जलस्तर। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
12 घंटे में 100 सेंटीमीटर बढ़ी घाघरा नदी
विज्ञापन

कई गांवों पर मंडराने लगा है बाढ़ का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। लगातार हो रही बारिश के बीच घाघरा नदी के जलस्तर में तेजी के साथ बढ़ोत्तरी होने लगी है। शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे के बीच नदी के जलस्तर में 100 सेंटीमीटर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। यदि इसी तरह नदी का जलस्तर बढ़ा तो जल्द ही धनघटा तहसील क्षेत्र की नदी और एमबीडी बांध के बीच बसे गांव बाढ़ के चपेट में आ जाएंगे।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जहां जनजीवन प्रभावित हो गया है, वहीं, किसानों की खेती पर भी बारिश का असर पड़ा है। अब नदी ने भी उफान पर आकर नदी के तलहटी में बसे गांव के लोगों की धड़कनों को तेज कर दिया है। शुक्रवार की शाम चार बजे घाघरा नदी का जल स्तर तुर्कवलिया नायक में 78.00 मीटर पर था। शनिवार की सुबह आठ बजे वह 78.150 मीटर पर पहुंच गया तो शाम चार बजे नदी का जलस्तर 78.250 मीटर मापा गया। नदी का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ने के कारण गायघाट दक्षिण, ढोलबजा, गुनवतिया, चकदहा, खालेपुरवा, पटहवा, सुअरहा, कंचनपुर, सरैया, खरैया समेत 38 गांवों पर बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है। ग्रामीण पप्पू, सुरेश, जयप्रकाश, रामशंकर, तूफानी, केवल आदि का कहना है कि नदी के जलस्तर में तेजी के साथ बढ़ोत्तरी होने से नदी की तलहटी में जो धान की बुआई की गई है, वह बर्बाद हो रही है। जो लोग अभी बुआई नहीं कर सके थे, उनका बुआई करना भी अब मुश्किल लगने लगा है। तहसीलदार रत्नेश तिवारी ने बताया कि नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी के मद्देनजर बाढ़ से बचाव के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। तिघरा और उमरिया बाजार में बाढ़ चौकी को सक्रिय कर दिया गया है। तहसीलदार का कहना है कि नदी अभी गांवों से काफी दूरी पर बह रही है। अभी किसी भी गांव को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें