फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर और टिकट वेंडिंग मशीन का उद्घाटन

Sun, 08 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
वाटर और टिकट वेडिंग मशीन का उद्घाटन। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए आटोमेटिक टिकट वेडिंग और वाटर वेडिंग मशीन का शनिवार को क्षेत्रीय सांसद शरद त्रिपाठी ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रेल मंत्री के आह्वान पर सम्पूर्ण भारतीय रेल पर रेल यात्रियों के लिए सुखद और आरामदायक रेल यात्रा प्रदान करने के उद्देश्य से उच्च गुणवत्ता युक्त यात्री सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसी के तहत टिकट व वाटर वेडिंग मशीन यात्रियों को समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

  सांसद ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं में विकास के लिए सतत प्रयासों के अंतर्गत महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर मशीन लगाई गई है। कहा कि प्लेटफार्म नंबर दो के सामने की सड़क को शीघ्र ठीक करा दिया जाएगा, उसकी स्वीकृति मिल गई है। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के जन सम्पर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा सुविधाजनक ढंग से यात्रा टिकट उपलब्ध कराने के लिए 328 एटीवीएम विभिन्न स्टेशनों पर लगाए जा रहे हैं, इसमें 208 कास्ट बेस्ड तथा 120 वर्सटाइल होंगे। एटीवीएम से द्वितीय श्रेणी टिकट और प्लेटफार्म टिकट जारी होगा तथ मासिक सीजन टिकटों का नवीनीकरण भी हो सकेगा।
  विशेष सुविधा के रूप में यात्रियों की सहायता के लिए यात्री सहायक का प्रावधान भी किया गया है। जिन यात्रियों के पास स्मार्ट कार्ड नहीं है, उसे यात्री सहायक अपने कार्ड से टिकट निकालकर देगा तथा यात्रियों को स्मार्ट कार्ड बनवाने एवं उनका उपयोग करते हेतु प्रेरित करेगा। यात्री जब अपने कार्ड से टिकट लेंगे तो उन्हे किराए में पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी, जबकि यात्री सहायक द्वारा टिकट प्राप्त करने पर यह छूट यात्री सहायक को मानदेय स्वरूप प्राप्त होगा। 150 किलोमीटर तक के टिकट पर यह छूट देय होगी। उन्होंने बताया कि लखनऊ मंडल में 68 वाटर वेडिंग मशीन लगाने की योजना है। इसी क्रम में खलीलाबाद में तीन टिकट वेडिंग तथा दो वाटर वेडिंग मशीन का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

  इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक निखिल पांडेय, मुख्य विद्युत इंजीनियर नईमुल हक, अपर मंडल रेल प्रबंधक मुकेश, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र दुबे, भाजपा जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुुख दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, संजीव राय, श्याम करन सिंह, गंगा सिंह सैथवार, श्याम सुंदर वर्मा आदि उपस्थित रहे। 
ट्रेनों के ठहराव के लिए दिया ज्ञापन 
संतकबीरनगर। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट कुर्ला व जन नायक एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए कुछ लोगों ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में प्रवीण चौधरी, केदार यादव, रिंकू जायसवाल, भोला मोदनवाल, अर्जुन मद्धेशिया, विशाल चौरसिया आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें