‘संयुक्त समाज में हमारा दायित्व’ पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
मदरसा जामिया लिल बनात अल इस्लामियां में शनिवार को ‘संयुक्त समाज में हमारा दायित्व’ पर सेमिनार का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने भारतीय समाज में शांति और सौहार्द की स्थापना पर चर्चा किया साथ ही मुसलमानों को इस्लाम के बताए रास्ते पर चलते की अपील की गई।
प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता एवं बाबरी मस्जिद ऐक्शन कमेटी के संयोजक जफरयाब जिलानी ने कहा कि भारतीय समाज संयुक्त स्वरूप एवं साझा संस्कृति काफी पुरानी और विश्वविख्यात है। मुल्क की तरक्की के लिए समाज के सभी तबकों का संतुलित विकास काफी जरूरी है, साथ ही समाज के सभी तबकों के बीच आपसी सौहार्द की विशेष आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि लोग हमेशा एक साथ प्यार और मोहब्बत के साथ रहते आए हैं, लेकिन कुछ राजनीतिक दल लोगों को धर्म के नाम पर लड़ाकर फायदा हासिल करना चाहती हैं। राज्यमंत्री पप्पू निषाद ने कहा कि सूफी संतों ने समाज में सौहार्द और शांति का पैगाम दिया, अगर उनके संदेशों पर अमल किया जाए तो समाज से कई समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। आबिद रजा ने पड़ोसियों और समाज के सभी तबकों के लोगों के साथ बेहतरीन आचरण पेश करने की अपील किया। उत्तर प्रदेश नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कमर आलम ने कहा कि देश के इतिहास पर अगर गौर करें तो पता चलता है कि हजारों वर्षों से लोग आपस में मिलकर रहते आए हैं। सम्मेलन में अब्दुल हफीज गांधी, मौलाना इद्रीस बस्तवी, मौलाना अली अहमद, मोहम्मद अहमद, शोएब अहमद नदवी, इम्तियाज, शमशेर अहमद, अफजाल अहमद, जफीर अली, मास्टर मुजीबुल्लाह आदि मौजूद रहे।