फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस के चलते मिली फैक्ट्री

Mon, 03 Oct 2016 11:47 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
खलीलाबाद के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने छापेमारी की। जहां पर फैक्ट्री बिना लाइसेंस के चलते मिली। टीम ने उत्पादन हुए 240 बोरी मैदे को सीज कर दिया। इसके साथ ही फैक्ट्री का उत्पादन बंद करा दिया। टीम की छापेमारी से अन्य फैक्ट्रियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित गोरखनाथ फूड नाम की फैक्ट्री पर छापेमारी की गई। फैक्ट्री बिना लाइसेंस के चल रही थी। 15 दिन पूर्व भी फैक्ट्री मालिक को लाइसेंस लेने की चेतावनी दी गई थी पर वे नहीं माने। फैक्ट्री में सोमवार को 240 बोरी मैदा का उत्पादन हुआ था। जिसकी कीमत दो लाख चालिस हजार है। सभी बोरियों को सीज करा दिया गया है। इसके साथ ही फैक्ट्री में होने वाले अन्य उत्पादनों पर रोक लगा दी गई है।

फैक्ट्री मालिक को लाइसेंस लेने के लिए कहा गया है। अगर वह लाइसेंस नहीं लेते है तो नियमानुुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान अभिहित अधिकारी मंजूसा सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी खलीलाबाद विनोद कुमार शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें