फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बस के लिए घंटों इंतजार

Sun, 05 Mar 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल बाईपास पर रात्रि में रोडवेज बस का इंतजार करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। होली के मददेनजर रोडवेज की बसें यात्रियों से खचाखच भरी आ रही है। जिसकी वजह से गोरखपुर- बस्ती, लखनऊ आदि जगहों को जाने के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। रविवार देर शाम मेंहदावल बाईपास पर ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
मेंहदावल बाईपास पर रोडवेज बस के इंतजार में यात्री काफी देर तक खड़े रहे। करीब 30 मिनट बाद बस आई तो यात्री अपने गंतव्य को रवाना हुआ। जिला मुख्यालय पर रोडवेज बस अड्डा न होने के चलते यात्रियों को मेंहदावल बाईपास पर खड़े होकर खुले में बस का इंतजार करना पड़ता है। रात आठ बजे बस का इंतजार कर रहे यात्री रजनीश कुमार ने बताया कि गोरखपुर जाना है, आधे घंटे से बस का इंतजार कर रहे है, पर बस अभी तक नहीं आई। यहां बैठने के लिए कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ रहा है। जो बसे आ रही है,वह यात्रियों से भरी हुईहै। इसी तरह से यात्री संदीप का कहना है कि उन्हे अयोध्या जाना है। बस के इंतजार में खड़े है, पर अभी तक बस नहीं आई। एक बस आई वह भी भरी हुई थी। जिसमें यात्रा करना मुसीबत भरा था। करीब आधे घंटे बाद लखनऊ के लिए बस आई तो यात्री रवाना हुए। इसी तरह से जयशंकर, विकास कुमार समेत आदि यात्री भी बस के इंतजार में खड़े रहे। गोरखपुर जाने के लिए यात्री काफी देर तक बसों के इंतजार में खड़े रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें