फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कस्तूरबा विद्यालय में चलेगी स्मार्ट क्लास

Sun, 05 Mar 2023 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को तकनीकी शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए स्मार्ट क्लास चलेगी। इस पर 17.50 लाख रुपये खर्च होंगे। प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, डिजिटल डैस बोर्ड समेत अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। स्मार्ट क्लास के संचालन की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले के सेमरियावां, खलीलाबाद, बघौली, हैंसर, नाथनगर, मेंहदावल और सांथा ब्लॉक में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित है। इनमें कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई होती है। छात्राओं की पठन -पाठन के साथ ही रहने का सारा खर्च सरकार उठाती है। अब इन छात्राओं को तकनीकी शिक्षा देने की पहल शुरू हुई है।
इसके तहत हर विद्यालय में स्मार्ट क्लास संचालित किए जाएंगे। प्रति विद्यालय कुल 2 .50 लाख रुपये खर्च होंगे। अगले सत्र से स्मार्ट कक्षाएं शुरू हो जाएगी। बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि स्मार्ट कक्षाओं के संचालन को लेकर तैयारी की जा रही है। जल्द ही सामानों की खरीदारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें