फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आधार कार्ड के जरिए बन रहे मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी आधार कार्ड के जरिए बन रहे मतदाता
विज्ञापन

एडीओ पंचायत की जांच में भैंसामाफी गांव में खुली पोल
एसडीएम के निर्देेश पर पुलिस को दी गई तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। संभावित दावेदारों की ओर से पंचायत चुनाव को फतह करने के लिए मतदाता सूची में गलत तरीके से लोगों के नाम बढ़वाने की होड़ सी मच गई है। इसको लेकर जिम्मेदारों की परेशानियां बढ़ गईं हैं। फर्जी आधार लगाकर मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए भैंसामाफी में हुए प्रयास की पोल एडीओ पंचायत की जांच में खुल गई है। एसडीएम के निर्देश पर एडीओ पंचायत ने इस मामले में एसओ मेंहदावल को मुकदमा दर्ज करने के लिए मंगलवार को तहरीर भी दी है।
मेंहदावल विकास खंड की ग्राम पंचायत भैंसामाफी में दावा व आपत्तियों के निस्तारण में लगे बीएलओ के जरिए अधिकारियों को अवगत कराया गया कि प्राप्त आपत्तियों के साथ तमाम आधार कार्ड की फोटो कॉपी फर्जी लगी हैं। मामले की जांच एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव ने की। उन्होंने बताया कि आपत्तियों की जांच की गई। इसमें शम्शुजोहा खान द्वारा प्राप्त 16 आपत्तियों के साथ लगे आधार एवं मार्कशीट की फोटो कॉपी संदिग्ध लगी। इनकी मूल प्रति भी जांच के दौरान उपलब्ध नहीं कराई गई। एमआई मोबाइल के आधार स्कैनर से स्कैन करने पर इनके आवेदन के कुल तीन आधार ही सही पाए गए। वहीं, जुबेर अहमद खान के द्वारा कुल नौ आपत्तियों के मूल प्रमाणपत्र जांच के दौरान उपलब्ध नहीं कराए गए। आधार स्कैन में भी कुल तीन आधार ही स्कैन हुए। इस प्रकार शिव पूजन द्वारा दिए गए कुल नौ आपत्तियों के मूल प्रमाण पत्र नहीं दिखाए गए। जबकि सुनीता पुत्री विक्रम की जन्म तिथि आपत्ति के साथ लगे आधार की फोटोकॉपी पर जन्म तिथि 2 अगस्त 2001 हैं। जबकि स्कैनर से स्कैन करने पर इनकी जन्म तिथि एक जुलाई 2007 अंकित है। इसी प्रकार औरगंजेब, जमील, रैमल आदि द्वारा दी गईं आपत्तियों में महफूज आलम पुत्र इसहाक की जन्म तिथि में भी परिवर्तन कर आपत्ति दी गई है। ऐसे में आपत्तियों में संलग्न प्रमाणपत्र फर्जी प्रतीत हो रहे हैं। एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में गलत ढंग से प्रमाणपत्र लगाकर आपत्ति व दावा करने वाले लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराने के लिए थानाध्यक्ष मेंहदावल को तहरीर दी गई हैं।
विज्ञापन

कोट
ग्राम पंचायत भैंसामाफी में गलत ढंग से मतदाता सूची में नाम अंकित कराने के लिए दावा व आपत्ति में कूटरचित प्रमाणपत्र लगाने का मामला सामने आया हैं। सहायक विकास अधिकारी पंचायत की ओर से तहरीर दी गई हैं। मामले की जांच व संलग्न कागज का अवलोकन करते हुए अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन

- प्रदीप सिंह, प्रभारी निरीक्षक
कोट
आधार कार्ड आदि की स्कैनिंग कर गलत ढंग से मतदाता सूची में नाम अंकित कराने का मामला संज्ञान में आया हैं। पूरे मामले की जांच एडीओ पंचायत से जांच कराई गई। इसमें गलत ढंग से दावा व आपत्ति की पुष्टि हुई है। उक्त प्रकरण काफी गंभीर है। आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराए जाने का आदेश दिया गया है। गलत ढंग से मतदाता सूची में नाम अंकित कराने वाले व पंचायत चुनाव की निष्पक्षता को संदिग्ध करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-अजय कुमार त्रिपाठी, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें