फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड चेन तैयार, वैक्सीन का इंतजार

विज्ञापन
सीएमओं कार्यालय सभागार में कोविड का प्रशिक्षण देते ट्रेनर। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कोल्ड चेन तैयार, वैक्सीन का इंतजार
विज्ञापन

14 जनवरी की सुबह तक वैक्सीन आने की संभावना
16 जनवरी को जिले में नौ केंद्रों पर होना है टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना टीकाकरण को लेकर जिले में तैयारी तेज है। वैक्सीन रखने के लिए बनाई गई कोल्ड चेन पूरी तरह से बन कर तैयार हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि 14 जनवरी की सुबह तक जिले में वैक्सीन आ सकती है। जिले में 16 जनवरी को नौ केेंद्रों पर टीकाकरण किया जाना है। पहले दिन टीकाकरण से स्वास्थ्य कर्मियों को आच्छादित किया जाएगा।
कोविड टीकाकरण के नोडल अधिकारी व अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि वैक्सीन रखने के लिए कोल्ड चेन पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। कोल्ड चेन में सीसीटीवी कैमरा, वैक्सीन रखने के लिए फ्रीजर व अन्य जरूरी उपकरण लगाए जा चुके हैं। रख-रखाव के लिए कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मी भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को सुबह 10 बजे सीएम लखनऊ से टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे। हर केंद्र पर लैपटॉप उपलब्ध कराया गया है। लैपटॉप पर कर्मी सीएम के उद्घाटन कार्यक्रम को देखेंगे। उसके बाद जिले में टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। टीकाकरण के लिए जिले में नौ बूथ बनाए गए हैं। पहले दिन हर बूथ पर 100-100 कर्मियों का टीकाकरण होगा। कुल 6500 स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण से आच्छादित किया जाना है। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, सीएचसी मेंहदावल, सेमरियावां, नाथनगर, हैंसर, पौली, बघौली और सांथा पर टीकाकरण किया जाएगा। हर केंद्र पर कर्मियों की तैनाती हुई है। इसकी पूरी निगरानी सीएमओ कार्यालय से की जाएगी। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए दो बार ड्राई रन किया जा चुका है। इसमें टीकाकरण कैसे होना है, इसकी पूरी जानकारी कर्मियों को दी जा चुकी है।
विज्ञापन

कोविन पोर्टल पर डाटा फीडिंग के लिए प्रशिक्षित हुए डाटा हैंडलर
सीएमओ कार्यालय पर आयोजित हुआ प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोविड-19 के टीकाकरण के दौरान कोविन पोर्टल पर लाभार्थियों का डाटा मैनेज करने के लिए जनपद के सभी ब्लॉक क्षेत्र के बीपीएम व डाटा हैंडलर को सीएमओ कार्यालय पर प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान उन्हें टीकाकरण के दौरान कोल्ड चेन हैंडलिंग के साथ डाटा हैंडलिंग व अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस रहमान ने कहा कि कोविड टीकाकरण एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्रों पर कोल्ड चेन हैंडलर के साथ ही डाटा हैंडलर भी होगा। इनकी निगरानी का दायित्व ब्लॉक स्तर पर अधीक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी के साथ ही बीपीएमयू इकाई का होगा। वैक्सीनेशन के दौरान हर लाभार्थी का डाटा वैक्सीनेटर मैनेज यूजर के लिंक में जोड़ दिया जाएगा। वैक्सीन लगने के बाद वैक्सीनेटर लाभार्थी के खाने में टिक कर देगा कि उक्त लाभार्थी को टीका लग गया है। जिला वैक्सीन मैनेजर सुशील कुमार मौर्या ने कहा कि ईविन ऑनलाइन वैक्सीन की उपलब्धता व तापमान की निगरानी करता है। जबकि कोविन पोर्टल वैक्सीन वितरण व मैनेजमेंट लाभार्थियों व वैक्सीनेटरों के रजिस्ट्रेशन, सेशन की लोकेशन तथा लाभार्थी के मोबाइल पर मैसेज देने के साथ अन्य चीजों की निगरानी करता है। इस दौरान डिप्टी डीआईओ डॉ. एके सिन्हा, बीपीएम अभय त्रिपाठी, अशोक कुमार यादव, रविकांत, राजेश पांडेय, विनय श्रीवास्तव, दिव्या श्रीवास्तव, आनंद मौर्या, ध्रुव सिंह, अभिषेक, अबुल कलाम, कृष्णा भटनागर, राजू, संजय, अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें