फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्वयंसेवकों को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजन के तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत नशामुक्ति को लेकर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी विद्या भूषण ने कहा कि युवाओं को केवल स्वयं नशे से दूर नहीं रहना है, बल्कि अपने परिवार, आस-पड़ोस तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और परिवार को प्रभावित करने के साथ-साथ सामाजिक विकास में भी बाधा उत्पन्न करता है।
युवाओं की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी से नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। इस अवसर पर स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। स्वयंसेवकों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज में नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा, विजय बहादुर, चंद्रप्रकाश शाही सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें