फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाॅलीबाल प्रतियोगिता : सोनभद्र, गोरखपुर, दिल्ली ने अपने मैच जीते

Thu, 22 Feb 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कोहरियावां में आयोजित आल इंडिया वाॅलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी।
विज्ञापन
सेमरियावां।
विज्ञापन

ब्लाॅक के कोहरियावां गांव में एनएसएस वॉलीबल क्लब की ओर से चल रहे तीन दिवसीय आल इंडिया डे नाइट प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोनभद्र, गोरखपुर और दिल्ली का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता का पहला मैच सोनभद्र और अमित दुबे हरियाणा के बीच खेला गया। सोनभद्र ने दोनों सेट से मैच जीत लिया। दूसरा मैच स्पोटर्स काॅलेज गोरखपुर हॉस्टल व बाबा कलवारी बस्ती के बीच खेला गया। स्पोटर्स कालेज गोरखपुर हास्टल ने 2-1 से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच गोरखपुर टीम के संकेत को दिया गया। तीसरा मैच दिल्ली व मुगलसराय के बीच दो सेट में खेला गया। दिल्ली ने दो सेट में मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैन ऑफ द मैच वसीम सैफ़ी को दिया गया। आयोजक नोमान सिद्दीकी बताया कि इंटरनेशनल वालीबॉल प्रतियोगिता में दिल्ली, आजमगढ़, उत्तराखंड, हरियाणा, गोरखपुर, जायका, लुम्बनी नेपाल, मेरठ, लखनऊ, ग्वालियर, सीवान की टीम ने प्रतिभाग किया है। इस दौरान संयोजक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुलेमान चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि अनीस अहमद, जहीर अहमद, मास्टर अब्दुल बारी, मास्टर इनामुल्लाह, महफूजुर्रहमान, कलीमुल्लाह खान, अब्दुल कयूम, इब्राहीम, नसीम, मो आजम, मो अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें