फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झांसा देकर रुपये गायब करने के मामले में दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास से बुधवार की देर शाम झांसा देकर रुपये गायब करके के मामले में पुलिस ने पीडि़त का प्रार्थना पत्र पर केस दर्ज किया है। आरोपी बैंक से वापस जाते समय पीडि़त को कागज की गड्डी पकड़ा दिया। इसके बाद बाइक से 61 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि पीडि़त रामकेश मौर्य पुत्र भगवान दास मौर्य ग्राम चौरी ने अपने शिकायत में बताया कि वह सब्जी की खेती करते हैं। 21 फरवरी घर को घर से 61 हजार रुपये अपने मां के बैंक खाते में जमा करने के लिए लाए थे। पैसा जमा करने के लिए इंडियन बैंक खलीलाबाद पहुंचे। जमा करने वाली पर्ची भरकर पैसा जमा करने के लिए खिड़की पर गए। बैंक कर्मचारी ने बताया कि पर्ची गलत भरी गई है। इस पर वह दूसरी पर्ची भरने लगे। उसी समय दो अज्ञात व्यक्ति मिले। उनसे कहा कि वह कहीं से चोरी करके एक लाख तीस हजार रुपये लाए हैं। बाहर चलो तुम्हे दे देता हूं, तुम अपने खाते में जमा कर देना। उसके बाद खाते में भेज देना। जिस पर वह उन लोगों के साथ चला गया।
दोनों लोगों ने उन्हें पाॅलीथीन में कपड़ो से बधा हुआ पैकेट दिया और कहे कि यह एक लाख तीस हजार रुपया है। लेकर जाओ जमा कर दो तथा तुम अपना रुपये दे दो। इसके बाद उन्होंने अपने पास रखा 61 हजार रुपये उनको दे दिया। पॉलीथिन में बंधा रुपया लेकर वह बैंक आए और तत्काल बैक से घर के लिए चल दिए। रास्ते में देखा तो कागज की गड्डी बना कर उसके उपर एक पांच सौ रुपये का नोट लगा था। इससे परेशान होकर वह लौटकर बैंक आए तथा दोनों अज्ञात व्यक्तियों की तलाश किए पर वे नहीं मिले। दोनों उनके साथ धोखाधड़ी करके उनका रुपया हड़प लिए तथा मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

सीओ ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पीडि़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को चिन्हित करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें