फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा श्रम सम्मान : मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ

विज्ञापन
विश्वकर्मा जयंती पर कलक्ट्रेट में प्रतिकात्मक चेक व टूल कीट का वितरण किया-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 के अंतर्गत मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक तथा टूल किट का वितरण कर सम्मानित किया गया। जिले में विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, डीएम आलोक कुमार व सीडीओ जयकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में सेवा संकल्प अभियान के तहत विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। अधिकारियों एवं उद्यमियों ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक तथा टूल किट का वितरण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया।
विज्ञापन

विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी ने कहा कि आज का दिन सृष्टि के रचयिता व शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर समाज के उन सभी व्यक्तियों वर्गों के सम्मान एवं गौरव का दिन जो किसी रूप में निर्माण कार्य से जुड़े है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कारीगरों को ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध करा रही है। विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी सृजन, निर्माण एवं शिल्पकला के प्रतीक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें