फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पेट में गंभीर चोट लगने से हुई थी विनीता की मौत

Thu, 10 Apr 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के ग्राम मुड़ाडीहा निवासी घायल महिला की मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सिर व पेट में गंभीर चोट के निशान हैं। आम तौर पर यह ऐसी चोट गिरने की वजह से लग सकती है। मायके पक्ष की तरफ से ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए धनघटा पुलिस को तहरीर दी है। धनघटा पुलिस को दी गई तहरीर में महुली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगुआ निवासी हनुमान प्रसाद पांडेय ने बताया कि 15 वर्ष पूर्व भतीजी विनीता पांडेय पुत्री स्व.अंगद पांडेय की शादी धनघटा थाने के ग्राम मुड़ाडीहा गांव निवासी विवेक पांडेय पुत्र रमेश पांडेय के साथ की थी। एक वर्ष तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा, लेकिन उसके बाद ससुरालियों ने विनीता को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि तीन दिन पूर्व दामाद, सास, ससुर, सास, ननद व देवर ने विनीता को मारा-पीटा। घायल होने पर उसे घर एक के एक कमरे रखकर दवा कराई जा रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान विनीता की तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले जिला अस्पताल और बाद में मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान विनीता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने दामाद, सास, ससुर, ननद व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की गई है।
दूसरी तरफ ससुराल वालों ने बताया कि तीन दिन पूर्व विनीता सीढ़ी से गिर गई थी, जिसे गंभीर अवस्था में मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में भर्ती कराया था, जहां इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया। कॉलेज सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर व पेट में गंभीर चोट लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें