फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सम्मेलन में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Thu, 10 Apr 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर के एक मैरिज हाल में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। भाजपा के जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास में तेजी आई है। आवागमन बेहतर बनाने के लिए सड़कों के निर्माण व मरम्मत के कार्य कराए गए है।
विज्ञापन

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग के लोगों को बिना भेदभाव से मिल रहा है। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में देश की धाक बढ़ी है। विश्व के तमाम देश भारत के साथ रिश्ता मजबूत करने में लगे हुए हैं। कश्मीर में धारा 370 की समाप्ति के बाद अमन-चैन कायम हुआ है। सरकार ने महिलाओं के उज्ज्वला गैस की स्कीम शुरू की, जिसका लाभ गरीब महिलाओं को मिला है। जनधन खाता खुलवाकर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया गया है। इस दौरान पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, पूर्व जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, अर्जुन राय, विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें