फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन के मुआवजा के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 30 Dec 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नहर का मुआवजा न मिलने पर प्रदर्शन करते सतहरा के लोग-संवाद
विज्ञापन
महुली। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी नहर पटरी में गई किसानों की जमीन का मुआवजा अब तक न मिलने से आक्रोशित किसानों ने सोमवार को सतहरा में प्रदर्शन किया। नहर विभाग के अधिकारियों से तत्काल जमीन का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि सरयू नहर खंड की ओर से नहर की पटरी में किसानों की गई जमीन का बिना मुआवजा दिए ही जबरिया सड़क बनाई जा रही हैं। गांव वालों ने निर्माण कार्य रोक दिया है। उनका कहना है कि जब तक किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा नहीं मिलेगा, सड़क निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र पंचायत सदस्य रामसहाय चौधरी, भोला चौधरी, अमरनाथ चौधरी, ओमप्रकाश, अंकुर श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, राजेंद्र राय, रविंद्र कहना है कि पिछले एक वर्ष से किसान विभाग का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर शीघ्र उनकी जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया तो वे सरयू नहर खंड खलीलाबाद कार्यालय का घेराव करने पर बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में नहर विभाग के जेई विनीत कुमार ने बताया कि सभी किसानों को कागजात के साथ जिले पर बुलाया गया है। शीघ्र उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें