फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सर्द हवा के बीच कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई परेशानी...जनजीवन अस्त-व्यस्त

Tue, 30 Dec 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
ठंड में अलाव सेकते लोग-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ठंड और गलन का सितम सोमवार को भी जारी रहा। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहा, अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आसमान में बादल छाए रहने और सर्द हवा चलने से ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाया रहा। इसके साथ ही सर्द हवा चलती रही। जिससे लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह दस बजे से बाजारों में दुकानों के शटर नहीं खुले। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जो लोग घरों से बाहर निकले वह ठंड से कांपते नजर आए और जहां पर भी अलाव जलता दिखा, वहीं ठहर कर खुद को गर्म रखने का प्रयास करते रहे।
मजदूरों को नहीं मिल रहा काम
सबसे ज्यादा परेशानी गरीब तबके के लोगों और मजदूरों को झेलनी पड़ रही है। मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। वजह यह है कि ठंड में मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है। काम की तलाश में खलीलाबाद आए हौसलानंद, जितई आदि ने बताया कि सुबह आए गए थे, लेकिन काम नहीं मिला। ऐसे में वापस लौटने की मजबूरी है। ठंड के चलते अस्पतालों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम मरीज आए।
विज्ञापन

0
ठंड को देखते हुए शहर के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही जहां पर जरूरत होगी वहां भी अलाव जलवाए जाएंगे। रैन बसेरे सक्रिय है और यहां पर ठहरने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। -अवधेश कुमार, ईओ नगर पालिका खलीलाबाद
0
ठंड और गलन से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि एक से दो दिन में धूप होने की संभावना है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्कता बरतने की जरूरी है। बहुत जरूरी नहीं हो तो ठंड में बाहर न निकलें। -अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमार गंज अयोध्या

ठंड में अलाव सेकते लोग-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें