संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद ब्लाॅक अंतर्गत नेहिया खुर्द में मुर्गी फार्म से तेज दुर्गंध वह संक्रमण से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान डीएम से मुर्गी फार्म को हटवाने की मांग की।
नेहियां खुर्द के मनोज श्रीवास्तव ने कहाकि गांव की आबादी एवं राम जानकी मंदिर के समीप ही मुर्गी फार्म खोल दिया गया है। जिससे उठने वाली तेज दुर्गंध व संक्रमण से आसपास के लोग काफी परेशान हैं। रास्ते में गुजरने वाले लोगों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। मुर्गी फार्म पर कोई साफ सफाई समय से नहीं की जाती है ना ही किसी मानकों को ध्यान में रखा कर मुर्गी फार्म खोला गया है। उन्होंने मुर्गी फार्म को वहां से जल्द से जल्द हटवाने की मांग की है। इस दौरान प्रदीप सिंह, अनूप कुमार सिंह, प्रशांत श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, राजबली मौर्य, विनोद, जनार्दन, सतीश चौरसिया आदि मौजूद रहे।