रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत उदहा में बृहस्पतिवार को रसोई गैस कनेक्शन धारकों से केवाईसी के नाम पर सौ रुपये प्रति कनेक्शन वसूली कर रहे दो लोगों को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक दुबे ने जांच कराने के बाद 18 लोगों द्वारा लिया गया पैसा वापस कराया।
बृहस्पतिवार को दो युवक उथहा गांव में आकर गैस कनेक्शन धारकों की पासबुक की केवाईसी करने के नाम पर सौ रुपये वसूल करने लगे। जिन लोगों का केवाईसी नहीं हुआ था वह अपना आधार गैस कनेक्शन पासबुक और सौ रुपये देकर केवाईसी का कोरम पूरा कराने लगे।
इसी बीच गांव निवासी पूनम ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक दुबे से फोन पर बात करके बताया कि इस तरह की गांव में केवाईसी हो रही है।
इसकी जानकारी दूल्हापार स्थित गीता गैस एजेंसी मलिक से किया तो उन्होंने बताया कि केवाईसी का कोई चार्ज नहीं लगता है, और हमारे यहां से कोई केवाईसी के लिए नहीं भेजा गया है वह लोग हो सकता है कि फर्जी हों। पूछे जाने पर दोनों युवक अपने को हीरा गैस एजेंसी मकरही के सेल्समेन बताया। इस पर गांव वालों ने उसे रोक लिया और मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि ने सभी 18 महिलाओं का केवाईसी के लिए दिया गया पैसा वापस कराया।