फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बकरियाें की मौत से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 05 Sep 2024 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेंहदावल क्षेत्र के अमरडोभा का मामला
विज्ञापन

- इलाज के अभाव में 85 बकरियों ने तोड़ा दम
- पशु विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के अमरडोभा में अज्ञात बीमारी के कारण बकरियां दम तोड़ रही हैं। महामारी की जद में आकर एक सप्ताह के अंदर 85 से अधिक बकरियों की मौत हो चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार इस पर काबू नहीं पाया गया तो इसकी चपेट में बड़ी संख्या में बकरियां आ जाएंगी। आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की देर शाम पशु विभाग की लापरवाही मानते हुए उनके खिलाफ किया प्रदर्शन।

ग्रामीणों ने कहा कि एक साथ बड़ी संख्या में बकरियों की मौत के बाद बकरी पालक परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हजारों रुपये की बकरियां मौत का शिकार हो चुकी है। बकरी पालक सोहराती पत्नी पंचम, मुन्नीलाल पुत्र रामजस, बाबूलाल पुत्र गोदर, जैनलाल पुत्र बिहारी, इन्द्रावती, शीला पत्नी बह्मदेव, प्रमिला पत्नी रामतौला, रोशन पत्नी जगन्नाथ आदि ने गांव में पशु विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया है कि एक सप्ताह के अंदर गांव में हम लोगों की 85 से अधिक बकरियों की अज्ञात बीमारी से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

शिकायत करने के बावजूद पशु विभाग इलाज के लिए झांकने तक नहीं पहुंचा। जिससे सैकड़ों की संख्या में बकरियां अब भी बीमारी से पीड़ित हैं। बकरी की आंख से पानी गिरना, मुंह में घाव, पेट खराब रहना बीमारी के लक्षण है। वह खाना छोड़ रही हैं।
विज्ञापन


पशु चिकित्सा अधिकारी मेंहदावल का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला। इस मामले में मेंहदावल एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि अचानक बकरियों की मौत होना गंभीर मामला है। पशु चिकित्सा अधिकारी मेंहदावल को सूचित कर गांव में टीम भेज रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें