फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्राम प्रधानों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Tue, 01 Oct 2024 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
विज्ञापन

- सरकार पर वादी खिलाफी का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने सरकार पर वादी खिलाफी का आरोप लगाया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष जगदीश चौधरी ने कहा कि विकास कार्याें में कम बजट दिया जा रहा है और मनरेगा को समाप्त करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने मांग किया कि सहायक सचिव कम डाटा इंट्री ऑपरेटर, शौचालय के केयरटेकर, ग्राम प्रधान के मानदेय की व्यवस्था सरकार अलग से करें। रजिस्टर्ड डिप्लोमा होल्डर या जिले में नियुक्त किसी भी तकनीकी सहायक से इस्टीमेट बनवाने की छूट प्रदान किया जाए और ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों की सहभागिता में पंचायतों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जनपद स्तर पर माह में एक बार डीएम व एसपी की अध्यक्षता में पंचायत दिवस मनाया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान घनश्याम यादव, इंदल कुमार, अखंड प्रताप सिंह, बलदेव मिश्र, इरशाद अहमद, इसरार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें