फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नहीं मिले वाहन, हलकान रहे यात्री

Sun, 26 May 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। एक तो मतदान का दिन और ऊपर से तेज धूप का असर। जिससे सड़काें व बाजारों में सन्नाटा रहा। केवल वोट डालने लोग आते जाते दिखे। इधर यात्रा पर जाने वाले लोग वाहनों का इंतजार करते रहे। हालांकि बसे आ रही थी, लेकिन वह भी पर्याप्त नहीं थी।
विज्ञापन

लोक सभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सरकारी बसों सहित प्राईवेट वाहन को भी लगा दिया गया था। जिससे यात्रियों को अपने स्थानों पर पहुंचने के लिए काफी परेशान होना पड़ा। यात्री अपने सिर पर सामान लेकर इधर उधर भटकते रहे। खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर बस स्टैंड पर यात्री बसों का इंतजार करते रहे। वहीं महिलाए वाहन न मिलने पर कुछ दूर तक पैदल ही निकल पड़ी। धनघटा से आई संगीता और रूकमणि देवी ने बताया कि उन्हे बस्ती जाना है पर वाहन नहीं मिल रहा है। विधियानी से वे लोग पैदल आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें