फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बाईपास से आजाद चौक तक नहीं जा सके वाहन

विज्ञापन
छठ पर्व को देखते हुए मेंहदावल बाईपास पर की गई बैरिकेटिंग-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में छठ पर्व पर भीड़ के चलते रविवार को रूट डायवर्ट रहा। दिन में तीन बजे के बाद से कोई भी वाहन बाईपास से आजाद चौक तक नहीं जाने पाए। रात आठ बजे के बाद भीड़ कम हुई तो वाहनों को जाने दिया गया। वहीं समय माता मंदिर से पक्का पोखरा की तरफ हर तरह के वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए। श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। रूट डायवर्जन से शहर में जाम की समस्या उत्पन्न नहीं हुई।
विज्ञापन


छठ पर्व को लेकर व्रतियों व श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। मेंहदावल बाईपास से दिन में तीन बजे के बाद बड़े वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया। इनको डिग्री कॉलेज सरैया बाईपास से होते हुए मोती चौराहा से विधियानी मार्ग से घनघटा की तरफ भेजा गया। इसके साथ ही घनघटा से आने वाले वाहनों को विधियानी से मोती चौराहा होते हुए बस्ती और गोरखपुर की तरफ भेजे गया।
जगह-जगह बैरिकेडिंग करके यातायात पुलिस के साथ कोतवाली पुलिस के कर्मी भी मुस्तैद रहे। समय माता मंदिर के पास स्थित पक्का पोखरा पर भी देर शाम से ही व्रतियों व श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। इसकी वजह से रामजानकी मंदिर व समय माता मंदिर के पास से छोटे व बड़े सभी श्रेणी के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहा।
विज्ञापन

समय माता मंदिर के पास बैरिकेडिंग पर यातायात पुलिस के साथ ही कोतवाल जयप्रकाश दुबे भी पुलिस कर्मियों के साथ मुस्तैद रहकर निगरानी में रहे। इसके अलावा सभी प्रमुख चौराहों पर भी आने-जाने वाले व्रतियों व श्रद्धालुओं को कठिनाई न हो इसके लिए उच्चाधिकारियों के आदेश पर स्थानीय पुलिस के साथ ही यातायात पुलिसकर्मी भी जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें