फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नई तहसील के पास बन रहा वाहन स्टैंड, जाम पर लगेगी लगाम

Wed, 08 Jan 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पुलिस लाइन के पास वाहन स्टैंड का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में नई तहसील के पास वाहन स्टैंड बन रहा है, इससे यातायात की अव्यवस्था दूर होगी। सवारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करने पाएंगे और उनको मेंहदावल बाईपास पर जाने की अनुमति नहीं रहेगा। यात्रियों के बैठने के लिए शेड की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

शहर के मेंहदावल बाईपास पर सवारी वाहनों के आने और यही से दूर-दराज जाने वाले लोगों को प्राइवेट सवारी वाहन मिलता था। पूर्व में नई तहसील के पास वाहन स्टैंड बनना प्रस्तावित हुआ था। जो बीच में रुक गया। इधर शहर में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए नई तहसील के पास फिर से स्टैंड का काम शुरु हो गया।
वहीं मेंहदावल बाईपास पर यातायात पुलिस ने सवारी वाहन चालकों के साथ कड़ाई शुरू कर दी। जिसके बाद नई तहसील के पास एक बार फिर से अधूरे पड़े स्टैंड का काम शुरु हो गया है। यहां पर यात्रियों के बैठने के लिए शेड की व्यवस्था भी की जा रहा है। नई तहसील से मेंहदावल बाईपास की तरफ सवारी वाहनों के जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें