लोहरौली। बेलहर क्षेत्र के भटौली गांव में मंगलवार को शाकाहारी, सदाचारी एवं मादक पदार्थ निषेध के उद्देश्य से एक भव्य जनजागरण शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा भटौली स्थित आध्यात्मिक जय गुरुदेव मंदिर से प्रारंभ होकर बेलहर नगर पंचायत के जीतवापुर, बेलहर खुर्द बेलहर कला होते हुए पुनः भटौली जय गुरुदेव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद भंडारे आयोजन किया गया।
शोभा यात्रा की अगुवाई ओमकार नाथ चौधरी के नेतृत्व में की गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु जय गुरुदेव के संदेशों को आत्मसात करते हुए शाकाहार अपनाने, सदाचार के मार्ग पर चलने एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते नजर आए। हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर चल रहे प्रतिभागियों ने मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार चौधरी, श्रीराम यादव, विनोद कुमार चौधरी, रामबृक्ष, रामआसरे, विनय कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।