फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीएम फेलो ने लिया प्राथमिक विद्यालयों का जायजा

Wed, 28 Jan 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय पचरा व मुठही कला का सीएम फेलो अंकित तिवारी ने मंगलवार को जायजा लिया। प्रधानाध्यापक की ओर से उठाई गईं समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया।
विज्ञापन

सीएम फेलो अंकित तिवारी प्राथमिक विद्यालय पचरा पहुंचे। वहां हैंड वॉश की टोंटी टूटी पड़ी थी। प्रधानाध्यापक रमेश ने बताया कि छुट्टी के बाद बाहरी व्यक्ति विद्यालय में घुसकर आए दिन टोंटी तोड़ दे रहे हैं। इस समय मोटर भी जल गया है। उसे शीघ्र ठीक कर दिया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता देवी व अमरावती के बीच सर्वे क्षेत्र काे लेकर लंबे समय से विवाद था। आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए निस्तारण कराया। प्राथमिक विद्यालय मिठाई कला पहुंचे। यह विद्यालय मुख्य मार्ग पर बने होने के कारण आए दिन बच्चे चोटिल होते रहते हैं। जिसकी शिकायत प्रधानाध्यापक लक्ष्मी सिंह ने सीएम फेलो से की। उन्होंने ग्राम प्रधान व उच्चाधिकारियों से वार्ता कर शौचालय व हैंडपंप की बाउंड्री और कमरे में दरवाजा लगवाने के लिए कहा। ग्राम प्रधान ने कार्य करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें