फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2550 के सापेक्ष 2193 लोगों ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
2550 के सापेक्ष 2193 लोगों ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

- 18 से 44 वर्ष के 1383 और 45 से ऊपर के 810 लोगों ने लगवाया टीका
- टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2550 रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले की 11 स्वास्थ्य इकाइयों पर मंगलवार को कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 18 से 44 वर्ष तक के 1383 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 810 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। कोरोना टीकाकरण का कुल लक्ष्य 2550 रखा गया था, जिसके सापेक्ष 2193 लोगों को टीका लगाया गया।
टीकाकरण के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत मंगलवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 1300 रखा गया था, जिसमें 1383 लोगों को टीका लगाया गया। इसमे सीएचसी खलीलाबाद में 300 के सापेक्ष 290, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 140, सीएचसी नाथनगर में 100 के सापेक्ष 140, सीएचसी सांथा में 100 के सापेक्ष 100, सीएचसी सेमरियावां में 100 के सापेक्ष 50, सीएचसी मेंहदावल में 100 के सापेक्ष 100, सीएचसी हैंसर में 100 के सापेक्ष 114, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 78, पीएचसी बेलहर में 100 के सापेक्ष 90, पीएचसी बघौली में 200 के सापेक्ष 190 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 100 के सापेक्ष 91 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 1250 लोगों के सापेक्ष 810 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 20 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 150 के सापेक्ष 200, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 50, सीएचसी नाथनगर में 100 के सापेक्ष 120, सीएचसी सांथा में 150 के सापेक्ष 60, सीएचसी सेमरियावां में 200 के सापेक्ष 40, सीएचसी मेंहदावल में 100 के सापेक्ष 40, सीएचसी हैंसर में 150 के सापेक्ष 150, पीएचसी बेलहर कला में 100 के सापेक्ष 50, पीएचसी बघौली में 150 के सापेक्ष 60, उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 50 के सापेक्ष 20 लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक आराम कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें