फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन स्टाप सेंटर ने दिखाई एक महीने में 18 पीड़ित महिलाओं को नई राह

विज्ञापन
विज्ञापन
वन स्टाप सेंटर ने दिखाई एक महीने में 18 पीड़ित महिलाओं को नई राह
विज्ञापन

सेंटर में अभी तक कुल 206 केस का किया गया है निस्तारण
निराश्रित व पीड़ित महिलाओं को दी जाती है हर तरह की सुविधा
पुनीत कुमार मिश्र
संतकबीरनगर। पीड़ित और निराश्रित महिलाओं के पुनर्वास के लिए जिला अस्पताल परिसर में बने सखी वन स्टाप सेंटर पीड़ित महिलाओं को नई राह दिखाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है। सेंटर के जरिए किए गए प्रयासों का नतीजा रहा कि पिछले मार्च माह में इस सेंटर से 18 पीड़ित महिलाओं को मदद मिली है। अभी तक जनपद में सेंटर के जरिए महिलाओं से जुड़े 206 केस निस्तारित किए गए हैं।
सखी वन स्टाप सेंटर की केंद्र प्रशासक ऋतुका दूबे ने बताया कि निराश्रित व पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा, परामर्श, मनोवैज्ञानिक सलाह के साथ ही साथ पांच दिनों का आश्रय भी दिया जाता है। इसके लिए सेंटर में चिकित्सकीय सहायता के लिए नर्स, विधिक सलाहकार, मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता, सामाजिक कार्यकर्ता की एक पूरी टीम काम करती है। पहले यहां पर ऐसी महिलाओं की आवाजाही कम थी, लेकिन मार्च महीने में सेंटर में कुल 18 पीड़ित महिलाओं के मामले सामने आए। इनमें से एक किशोरी का तो सेंटर के प्रयासों से ही दोनों परिवार के लोगों को बुलाकर मंदिर में शादी कराई गई। वहीं नौ महिलाओं को सेंटर में ही आश्रय देकर उनकी समस्याओं का समाधान कराया गया। उन्होंने बताया कि गाजीपुर से भटककर पहुंची एक महिला को उसके परिजनों तक पहुंचाया गया। इसी तरह से एक अन्य महिला मिथिलेश जो अपना पता बताने में ही असमर्थ थी, उसे मोतीनगर लखनऊ स्थित मानसिक शरणालय भेजा गया, कारण यह था कि नारी निकेतन अयोध्या में जब उससे वहां की प्रबंधक ने बात की तो वह असामान्य गतिविधियां करने लगी, जिसके चलते उन्होंने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया, हमारी टीम ही उसे अयोध्या से लखनऊ ले गई। जिन मामलों में बाहर से आयी महिला की पहचान नहीं हो पायी, उन केसेज को नारी निकेतन अयोध्या भेजा गया है। पांच मामलों में कानूनी सहायता भी दीी गई। वहीं एक महिला को लखनऊ के मोतीनगर में स्थित मानसिक शरणालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नि:शुल्क हेल्प लाइन 181 पर कर सकते हैं काल
सेंटर में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, साइबर क्राइम, दुष्कर्म पीड़ित, निराश्रित और अन्य किसी भी तरह से पीड़ित महिला की समस्या के समाधान की व्यवस्था है। सीधे जिला अस्पताल में स्थित वन स्टाप सेंटर पर या नि:शुल्क महिला हेल्प लाइन 181 पर काल करके सहायता ले सकते हैं। उनकी समस्या का पहले 181 पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद भी समस्या नहीं सुलझी तो वह सखी वन स्टाप सेंटर को भेज देंगे। इसके अतिरिक्त सखी वन स्टाप सेंटर की केंद्र प्रशासक के मोबाइल नं 8317093213 पर भी सीधे संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें