जिले में 4,725 लोगों को लगी वैक्सीन, टीकाकरण का कुल लक्ष्य 5,300 रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले की 11 स्वास्थ्य इकाइयों पर सोमवार को कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 18 से 44 वर्ष तक के 3277 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 1448 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 5300 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 4725 लोगों को टीका लगाया गया।
टीकाकरण के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत सोमवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 3000 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 3277 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में 200 के सापेक्ष 350, पीएचसी पौली में 200 के सापेक्ष 270, सीएचसी नाथनगर में 200 के सापेक्ष 554, सीएचसी सांथा में 100 के सापेक्ष 160, सीएचसी सेमरियावां में 200 के सापेक्ष 321, सीएचसी मेंहदावल में 700 के सापेक्ष 520, सीएचसी हैंसर में 800 के सापेक्ष 583, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 150, पीएचसी बेलहर में 300 के सापेक्ष 119, पीएचसी बघौली में 200 के सापेक्ष 170 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर पर 100 के सापेक्ष 80 लोगों को टीका लगा।
इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 2300 लोगों के सापेक्ष 1448 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 100 के सापेक्ष 50 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 100 के सापेक्ष 160, पीएचसी पौली में 200 के सापेक्ष 50, सीएचसी नाथनगर में 100 के सापेक्ष 316, सीएचसी सांथा में 200 के सापेक्ष 40, सीएचसी सेमरियावां में 400 के सापेक्ष 180, सीएचसी मेंहदावल में 700 के सापेक्ष 210, सीएचसी हैंसर में 100 के सापेक्ष 264, पीएचसी बेलहर कला में 200 के सापेक्ष 38, पीएचसी बघौली में 100 के सापेक्ष 100 और उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 100 के सापेेक्ष 40 लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक आराम कराया गया।