संतकबीरनगर। भारतीय स्टेट बैंक आर सेटी की ओर से संचालित जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर (लघु उद्यमी) तथा बेसिक कैंडल मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह के अवसर पर सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने आर सेटी में प्रतिभागियों से संवाद किया। प्रशिक्षुओं को भविष्य में अपना स्वरोजगार स्थापित कर उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, संस्थान की कार्यप्रणाली तथा प्रशिक्षुओं की सक्रिय भागीदारी को सराहा।
उन्होंने प्रशिक्षुओं को स्वरोजगार से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित करते हुए स्वदेशी उत्पाद को बढ़ावा देने हेतु उद्यम स्थापित करने की अपील की। सीडीओ ने कहा कि व्यवसायिक प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम हैं।
लीड बैंक प्रबंधक पवन कुमार सिन्हा ने प्रशिक्षुओं को मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने की जानकारी दी। संवाद