फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीजल कम देने पर हंगामा, मशीन सील

Tue, 02 Sep 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मनियरा  ​स्थित पेट्रोल पंप कम तेल मिलने पर पहुंचे अ​धिकारी और जांच करते हुए-स्रोत आम नागरिक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नेशनल हाईवे के मनियरा स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार में तेल कम भरने को लेकर मंगलवार को एक व्यक्ति ने हंगामा कर दिया। हंगामे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद बाट माप विभाग के अधिकारी पहुंच गए।
विज्ञापन

मशीन को चेक किया और उसे सील कर दिया। इसके साथ ही मशीन में लगे चीप को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। जानकारी के अनुसार उमिला निवासी विजय पाठक कार लेकर मनियरा स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा और गाड़ी की टंकी फूल करने को कहा। फ्यूल मैन द्वारा 49.50 लीटर डीजल में टंकी फुल कर दिया गया, जिसका युवक ने ऑनलाइन पेमेंट से भुगतान भी कर दिया। इसके बाद युवक बिल को देखकर हैरान हो गया। उसने कहा कि उसके गाड़ी की टंकी 35 लीटर की है तो तेल कैसे 49 लीटर हो गया।
उसने तेल चोरी करने की बात कही, जिससे बहस शुरू हो गई। पेट्रोल पंप के कर्मी तेल कम भरने की बात को मानने को तैयार नहीं थे। इस बात को लेकर हंगामा और बढ़ गया जिसके बाद हंगामा को शांत करने के लिए मौके पर पुलिस पहुंची। वहीं पेट्रोल पंप के कर्मचारियों द्वारा बांट माप विभाग के अधिकारियों को फोन करके सूचना दी गई। इसके बाद विभाग के अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने गाड़ी की टंकी का पूरा तेल खाली कराया गया लेकिन मौके पर कुल 41 लीटर तेल ही निकला। जिसमें युवक द्वारा बताया गया कि टंकी में पहले से भी कुछ तेल मौजूदा था। मौके पर पहुंचे बाट माप के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि फ्यूल मैन द्वारा जितना तेल भरा गया था मौके पर उससे तेल कम पाया गया है।
बाट माप अधिकारी राम विसुन वर्मा ने बताया कि मौके पर वाहन में तेल कम पाया गया है। मशीन को सील कर दिया गया है। उसका चीप लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें