संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक निजी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने पहुंच कर बीच-बचाव करके हंगामा शांत कराया। घटना में कुछ लोग घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
एक निजी विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। परिसर में काफी भीड़ हो गई थी। इसके बाद प्रबंध तंत्र ने गेट को बंद करा दिया। इसके बाद बाहर पहुंचे लोग जो परिसर में नहीं पहुंच पाए, वह हंगामा करने लगे। अंदर भी भारी भीड़ रही, जिसकी वजह से अव्यवस्था हो गया। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने पहुंचकर बीच-बचाव कर लोगों को शांत कराया। हंगामे के बीच कुछ लोगों के घायल और उनका उपचार गोरखपुर में चलने की चर्चा है। इसकी पुष्टि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के तरफ से नहीं हो सकी है।