फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : इंटर कॉलेजों में पढ़ाई अब मिशन मोड में

Sun, 28 Dec 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एचआर इंटर कॉलेज के अंग्रेजी  प्रवक्ता रवि श्रीवास्तव- बोर्ड परीक्षा वाली खबर में - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के स्कूलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा की तिथि नजदीक होने से इंटर कॉलेजों में पढ़ाई अब मिशन मोड में चल रही है। विद्यार्थियों को अब पाठ्यक्रम का रिवीजन कराया जा रहा है। जिले के 94 परीक्षा केंद्रों पर इस वर्ष करीब 54,240 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे। बेहतर परिणाम के लिए विद्यालयों ने रिवीजन आधारित पढ़ाई पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। स्कूलों में पाठ्यक्रम को समय से पूरा कराते हुए अब दोहराव, लेखन अभ्यास और मॉडल प्रश्नपत्रों पर काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


समझ व अभ्यास से मिलेगी अंग्रेजी में सफलता
बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के मन में अक्सर अंग्रेजी विषय पर भय बना रहता है, जबकि यह विषय सही रणनीति और नियमित अभ्यास से अत्यंत सरल हो सकता है। अंग्रेजी में सफलता के लिए रोजाना पाठ्य-पुस्तक का अध्ययन, समाचार पत्र व सरल लेख पढ़ना आवश्यक है। इससे न केवल शब्द भंडार बढ़ता है, बल्कि भाषा की समझ भी विकसित होती है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले सिलेबस को पूरी तरह समझना जरूरी है। छात्र रोजाना तय समय पर पढ़ाई करें और हर विषय का कम से कम दो बार रिवीजन करें। उन्होंने बताया कि उत्तर लेखन का अभ्यास करने से न केवल लिखने की गति बढ़ती है, बल्कि परीक्षा में अंक भी बेहतर आते हैं। - रवि श्रीवास्तव, प्रवक्ता अंग्रेजी, एचआर इंटर कॉलेज
विज्ञापन

शिक्षक दे रहे सुझाव
- रोजाना पढ़ाई की समय सारिणी बनाकर उसका पालन करें।
- पाठ्यक्रम को छोटे हिस्सों में बांटकर रिवीजन करें।
- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें।

- महत्वपूर्ण प्रश्न और परिभाषाएं अलग से नोट करें।
- कठिन विषयों पर तुरंत शिक्षकों से मार्गदर्शन लें।

- नियमित उत्तर लेखन का अभ्यास करें।
- समय प्रबंधन और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सोशल मीडिया से दूर रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें