फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : छूटे विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा 9 और 10 को

Wed, 08 Apr 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं को अंतिम अवसर दिया है। इनकी प्रयोगात्मक परीक्षाएं नौ और 10 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी। यह निर्णय उन विद्यार्थियों के लिए राहत लेकर आया है, जो किसी कारणवश पहली परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन

वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में इंटर के 51922 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें करीब 100 परीक्षार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने फरवरी में विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रयोगात्मक परीक्षा में किसी कारणवश शामिल नहीं हो सके थे। इन परीक्षार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने नौ व दस अप्रैल को प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि निर्धारित की है। इसके लिए उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
यहां आयोजित प्रयोगात्मक परीक्षा पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएंगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। जिन विद्यालयों के सभी परीक्षार्थी छूट गए हैं, उनकी परीक्षा उसी विद्यालय में आयोजित होगी। वहीं, अलग-अलग विद्यालयों के छूटे हुए छात्रों के लिए जनपद मुख्यालय पर केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे संबंधित छात्रों को तुरंत परीक्षा की सूचना दें, ताकि कोई भी छात्र इस अवसर से वंचित न रह जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अंतिम मौका है और यदि इसके बाद भी कोई छात्र प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल नहीं होता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी छात्र और संबंधित विद्यालय प्रशासन की होगी। परिषद के इस फैसले से उन छात्रों को बड़ी राहत मिली है, जिनकी परीक्षा किसी कारण से छूट गई थी और अब वह अपना शैक्षणिक वर्ष बचा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें