फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: एक परीक्षार्थी निष्कासित, 2765 ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के 94 केंद्रों पर सोमवार को पांचवें दिन बोर्ड की परीक्षा आयोजित हुई। इस दौरान कुल 2765 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की परीक्षा में एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पाया गया। जिसे आंतरिक सचल दल ने उसे निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के 94 केंद्रों पर सोमवार को दो पालियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू हुई है। जिसमें प्रथम पाली में हाईस्कूल के 1684 और इंटरमीडिएट के 11 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पाली इंटरमीडिएट के 1070 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7:30 बजे से ही छात्रों को प्रवेश दिया गया। सुरक्षा के बीच शिक्षकों ने छात्रों की तलाशी लेने के बाद ही केंद्र के अंदर जाने दिया। वहीं द्वितीय पाली में जगदीश प्रसाद उपाध्याय इंटर कॉलेज भदांह में आंतरिक सचल दल ने इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की परीक्षा में एक परीक्षार्थी को नकल सामग्री के साथ पकड़ा। जिसे स्टेटिक मजिस्ट्रेट, व्यवस्थापक और सहायक केंद्र व्यवस्थापक की मौजूदगी में निस्कासित कर दिया। वहीं परीक्षा केंद्र एएचएग्री इंटर काॅलेज दुधारा का संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल आनंदकर पांडेय ने निरीक्षण किया। केंद्र शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा संपन्न होते पाई गई। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक संजय द्विवेदी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सत्यवान यादव, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक महबूब आलम के साथ -साथ सुरक्षा व्यवस्था भी मौजूद रही। डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। नकल करते हुए पकड़े जाने पर एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें