संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंक पत्रों का वितरण शुरू हो गया है। अंक पत्र डीआईओएस कार्यालय पर पहुंच चुके है। प्रधानाचार्यों ने विद्यालयों के अंकपत्र लेना शुरू किया है। जल्द ही स्कूल कॉलेजों में इनका वितरण शुरू हो जाएगा।
इस वर्ष यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 48 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 25 अप्रैल को इस परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था। विद्यार्थियों को बेसब्री से अंक पत्रों का इंतजार था। अंकपत्र डीआईओएस कार्यालय में प्राप्त हो गए थे। शनिवार से कार्यालय में अंकपत्रों का वितरण शुरू हो गया है।
प्रधानाचार्य अंकपत्र लेने के लिए डीआईओएस कार्यालय पहुंचने लगे हैं। जल्द ही विद्यार्थी विद्यालयों से अंकपत्र प्राप्त कर सकते हैं। इस संबंध में डीआईओएस हरीशचंद नाथ का कहना है कि अंक पत्रों का वितरण शुरू हो गया है। प्रधानाचार्य अंकपत्र लेने के लिए कार्यालय पहुंचने लगे हैं। जल्द ही विद्यालयों में अंकपत्रों का वितरण शुरू हो जाएगा। संवाद