संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने हादसे में हुई मौत के मामले में मृतक के पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज किया है। पीड़िता मोहनी देवी निवासी श्रीरामपुर सरजमा थाना चंडी नालंदा बिहार ने पुलिस को दिए अपनी शिकायत में बताया कि बनकटवा ईंट-भट्ठा पर वह अपने पति के साथ ईंट बनाने का कार्य करती थी। इसी माह तीन जून को रात लगभग 8:40 बजे के आसपास दोनों अपने पति के साथ बिहार जाने के लिए निकली हुई थी और वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान गोरखपुर की तरफ से तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए आकर बिना हार्न बजाए पति को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में पति को प्राणघातक चोट आई। लोगों की मदद से पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद