फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : पांच साल के मॉडल पेपर को अवश्य हल करें

Tue, 30 Dec 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी-बोर्ड परीक्षा वाली खबर में
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में करीब 45 दिन का समय बचा है। परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारी में जुट चुके हैं। इस दौरान वह अपने महत्वपूर्ण बिंदु के नोट्स बनाकर तैयारी कर रहे हैं। इसके साथ ही उनकी मदद के लिए बोर्ड ने भी सभी विषयों के मॉडल पेपर जारी किए हैं जिनकी सहायता से परीक्षा के पैटर्न को समझते हुए विद्यार्थी अपनी तैयारी कर रहे हैं। पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ने पांच साल के मॉडल पेपर को अवश्य हल करने का सुझाव दिया
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल 54240 परीक्षार्थी नामांकित हैं। इनमें हाईस्कूल के 28392 और इंटरमीडिएट के 25848 परीक्षार्थी शामिल हैं। कुल 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 18 फरवरी से परीक्षा शुरू होगी।
पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी ने बताया कि बच्चों को रोजाना टाइम टेबल निर्धारित कर पढ़ाई करनी है। प्रत्येक विषय को निर्धारित समय देना जरूरी है। उन्होंने बताया कि मॉडल पेपर विद्यार्थियों के लिए काफी मददगार साबित होंगे। पेपर का पैटर्न समझकर परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं। पिछले 5 साल के मॉडल पेपर अवश्य हल करें। विद्यार्थियों को सभी विषयों को याद करके लिखकर भी देखना चाहिए। इससे परीक्षा के दौरान होने वाली लेखन त्रुटियां भी दूर होंगी। लिखकर याद करने से लेखन कौशल में भी सुधार होता है। सुबह याद करना अधिक प्रभावी रहता है। अच्छी तैयारी के लिए सभी विषयों को नियमित समय देना ठीक रहता है। प्रस्तावित प्री बोर्ड परीक्षा के लिए भी पूरी गंभीरता से तैयारी करनी चाहिए। यह बोर्ड परीक्षा का रिहर्सल एग्जाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
इन पर दें विशेष ध्यान
- सबसे पहले पाठ्यक्रम को ध्यान से पढ़कर रूपरेखा तैयार करें

- तिथियों और घटनाओं को क्रमवार (टाइमलाइन) याद करें
- महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर बिंदुओं में लिखने का अभ्यास करें
- मानचित्र आधारित प्रश्नों पर विशेष ध्यान दें
- गत वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें, प्रश्नों के पैटर्न की समझ बढ़ेगी
- उत्तर लिखते समय भूमिका, मुख्य तथ्य और निष्कर्ष शामिल करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें