फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : पहले दिन 3167 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलतीं छात्राएं।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के 94 केंद्रों पर बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। पैड़ी में बने केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट देर से पहुंचे। जिसके बाद केंद्र व्यवस्था और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक ने प्रश्नपत्र खोला और वितरण कराया। इसी तरह से जनपद में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 3167 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के 94 केंद्रों पर बुधवार को दो पालियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई। प्रथम पाली में हाईस्कूल के 1783 जबकि द्वितीय पाली में इंटर 1384 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। यूपी बोर्ड की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7:30 बजे से ही छात्रों को प्रवेश दिया गया। सुरक्षा के बीच शिक्षकों ने छात्रों की तलाशी लेने के बाद ही केंद्र के अंदर जाने दिया।
सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा थी। जिसमें कुल 28,392 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमें से 1783 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली इंटरमीडिएट हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा थी। इसमें 25848 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमें से 1384 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल 3167 परीक्षार्थी सख्ती के चलते अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

पैड़ी स्थित केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के देर से पहुंचने के कारण केंद्र व्यवस्थापक ने प्रश्नपत्र खोला और छात्रों में वितरित कराया। हालांकि कुछ देर बार स्टेटिक मजिस्ट्रेट पहुंच गए। मौलाना आजाद इंटर काॅलेज खलीलाबाद और एचआर इंटर काॅलेज खलीलाबाद में मुख्य गेट पर छात्रों की तलाशी ली गई। उसके बाद उन्हे अंदर जाने दिया। इसी तरह से अन्य केंद्रों पर भी तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। परीक्षा की निगरानी के लिए बने छह सचल दलों ने केंद्रों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें