फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : पहले दिन 3016 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Mon, 24 Feb 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के पहले दिन एचआर इंटर कॉलेज में प्रवेश के लिए गेट पर लगी विद्यार्थियों की कतार। स
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के 113 केंद्राें पर सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। गोरयाघाट में बने केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट नहीं पहुंचे। जिसके बाद केंद्र व्यवस्था और वाह्य केंद्र व्यवस्थापक ने प्रश्नपत्र खोला और वितरण कराया। इसी तरह से जनपद में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 3016 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के 113 केंद्रों पर सोमवार को दो पालियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई। प्रथम पाली में हाईस्कूल के 1540 व इंटरमीडिएट के तीन परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि द्वितीय पाली में इंटर 1473 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
कई केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक देर से पहुंचे। इसके साथ डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्त ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। यूपी बोर्ड की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7:30 बजे से ही छात्रों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

सुरक्षा के बीच शिक्षकों ने छात्रों की तलाशी लेने के बाद ही केंद्र के अंदर जाने दिया। सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा थी। जिसमें कुल 28,276 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमें से 1540 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
इंटरमीडिएट हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा थी। इसमें 26769 परीक्षार्थी नामांकित थे। उसमें से 1473 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा में कुल 3016 परीक्षार्थी सख्ती के चलते अनुपस्थित रहे। प्रेम चंद इंटर कॉलेज गोरयाघाट पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के देर से पहुंने के कारण केंद्र व्यवस्थापक ने प्रश्नपत्र खोला और छात्रों में वितरित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें