छपिया छिटोना में आम्बेडकर प्रतिमा पर हुआ पथराव-संवाद
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के सालेहपुर की दलित बस्ती में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर ईंट पत्थर फेंके जाने को लेकर पुलिस पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
सालेहपुर गांव के नागेंद्र कुमार पुत्र राम स्वरूप ने बताया कि दलित बस्ती में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगाई गई है। मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे दलित बस्ती की एक गुमटी और बाबा साहेब की मूर्ति पर पत्थर फेंके जाने की आवाज सुनकर दलित बस्ती के लोग के दौड़ कर पहुंचे। देखा कि बाबा साहेब की मूर्ति पर ईंट पत्थर फेंके गए हैं। ईंट पत्थर मूर्ति के पास पड़े मिले। वे लोग ढूंढ़ते हुए प्राथमिक विद्यालय तक गए, लेकिन कोई नहीं मिला। वापस लौटते हुए बगल के गांव छपिया छितौना के अकमल उर्फ मल्हू पुत्र नूर मोहम्मद मिला। मल्हू पसीने से भीगा था।
पूछताछ करने पर बहस करने लगा और अपने साथियों को फोन पर बुलाकर मारपीट की धमकी देने लगा। इसकी वीडियो क्लिप बना ली गई। 112 पर फोन कर पुलिस बुलाई गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। बुधवार सुबह एसओ दुधारा पहुंचे और मौके का मुआयना किया। मूर्ति समिति के लोगाें थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अकमल उर्फ मल्हू और उसके चार साथियों पर प्राथमिकी दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर उसके अन्य साथियों भी गिरफ्तारी करने में जुटी है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने बताया कि छपिया छितौना गांव के अकमल उर्फ मल्हू पुत्र नूर मोहम्मद और इसके अन्य साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।