फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी

Wed, 04 Feb 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सेमरियावा ब्लाॅक परिसर में साइबर अपराधों से बचाव गोष्ठी में मौजूद लोग-स्रोत आयोजक
विज्ञापन
सेमरियावां। ब्लाॅक परिसर में दुधारा पुलिस की ओर से आम जनमानस को साइबर अपराधों से बचाव व जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं साइबर सेल के विशेषज्ञों द्वारा लगभग सैकड़ों लोगों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, लिंक क्लिक धोखाधड़ी सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । साथ ही बताया गया कि किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें तथा किसी भी स्थिति में अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें ।
विज्ञापन


गोष्ठी में उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराध होने की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा cybercrime.gov.in पोर्टल पर रिपोर्ट करने के तरीकों से भी अवगत कराया गया । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक दुधारा थाना अरविन्द शर्मा, बीडीओ धर्मेश पाण्डेय, उ0नि0 रमेश यादव, अनिल मिश्रा, राम कुशल सिंह, कुणाल सिंह, राम वृक्ष मद्धेशिया, अमृता सिंह, मुहम्मद सुलेमान चौधरी, मुहम्मद अरसलान, मुहम्मद एहतेशाम, इश्तियाक अहमद, अब्दुल कलाम, अबसार अहमद, मुहम्मद अरशद, जैनुल आबदीन, मुश्ताक अहमद,राम सागर चौधरी, राधेश्याम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें