फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष होने पर निकाला यूनिटी मार्च

Wed, 12 Nov 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल में सरदार पटेल की जयंती  रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता-संवाद - फोटो : reasi news
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती व वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष होने पर पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में सरदार 150 यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। मेंहदावल बस स्टैंड से पद यात्रा शुरू होकर बेनी माधव इंटर कॉलेज बखिरा तक पहुंची जहां जनसमूह ने एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा बुलंद किया। पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस अखंड भारत की नींव रखी, उसका संरक्षण और सशक्तीकरण हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

एकजुट भारत ही आत्मनिर्भर भारत का आधार है। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित नागरिकों छात्रों युवाओं और अधिकारियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा जब समाज संगठित होता है तब ही देश का विकास संभव है। विधायक मेंहदावल अनिल त्रिपाठी ने कहा कि यह पदयात्रा लौह पुरुष पटेल के अदम्य साहस और संगठन कौशल को नमन है।

मेंहदावल में सरदार पटेल की जयंती  रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता-संवाद- फोटो : reasi news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें