फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो बाइक की भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत छह घायल, हालत गंभीर

Wed, 12 Nov 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में ंघायल राजेश्वर चौबे के साथ उनके परिजन । संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल थानाक्षेत्र के सई लंगड़ी में मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे दो बाइक की भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी मेंहदावल ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल भेज दिए गए।
विज्ञापन

पांडेय खजुरा निवासी राजेश्वर चौबे (55) तथा उनके पुत्र महेंद्र (17) खलीलाबाद की तरफ से घर जा रहे थे। सई लंगड़ी गांव के पास मेंहदावल की तरफ से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इस बाइक पर मेंहदावल कस्बे के गगनई के राज (18) व आदित्य (17) पुत्रगण कमल, शिवनाथ (18) पुत्र नगीने व प्रदीप (18) पुत्र राममिलन सवार थे। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि एक बाइक पर सवार पिता-पुत्र ने हेलमेट पहना था। दूसरी बाइक पर किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। संवाद

दो बाइक की टक्कर में ंघायल राजेश्वर चौबे के साथ उनके परिजन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें