फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी के नेतृत्व में तैयार हुआ मजबूत संगठन : रामजियावन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका गांधी के नेतृत्व में तैयार हुआ मजबूत संगठन : रामजियावन
विज्ञापन

- कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनाव जीतने का दिया मंत्र
- कांग्रेस का खलीलाबाद विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र का कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में आयोजित हुआ। जिसमें मौजूद लोगों ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। साथ ही पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन के मुख्य अतिथि बस्ती के पूर्व विधायक राम जियावन ने कहा कि आज प्रदेश में जिले से लेकर ग्राम पंचायतों तक कांग्रेस का एक मजबूत संगठन प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 2022 के चुनाव को फतह करने के लिए तैयार है, क्योंकि सपा-बसपा के नेता केवल फेसबुक तक ही सीमित हैं। प्रदेश की जनता की मुख्य लड़ाई जमीन पर उतर कर प्रियंका गांधी लड़ रही है। चाहे वह किसानों का मुद्दा हो, दलितों का मुद्दा हो या महिलाओं का मुद्दा हो। हर जगह प्रियंका गांधी ने लड़ाई लड़ी है। प्रदेश महासचिव जयकरण वर्मा एवं प्रदेश सचिव संतोष कटाई ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं का एक भारी समूह प्रियंका गांधी के साथ खड़ा है। जिसे देखकर प्रदेश की योगी सरकार घबराई हुई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहा कि आज प्रदेश में अराजकता चरम पर है। योगी सरकार इसे रोकने में विफल साबित हो रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैली में जुट रही भीड़ ने योगी सरकार को परेशानी में डाल दिया है। जिसकी वजह से वह रैलियों के आयोजन को रोकने में लगे हुए हैं। कांग्रेस नेता डॉक्टर अमरेंद्र पांडेय ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। ऐसे में हम सभी को कांग्रेस की विचारधारा को आम जनता तक पहुंचाना होगा। जिला उपाध्यक्ष दिलशाद अफसर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। कांग्रेस ही देश को तरक्की की राह दिखा सकती है। मंच का संचालन विजय कुमार शुक्ल ने किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष भुवनेश्वर भारती, सुनील कुमार पांडेय, महिला जिलाध्यक्ष मीनू सिंह, साहिबा खातून, मोहम्मद नजीर, अजय सिंह, नीलम चतुर्वेदी, शांति देवी, अशोक आर्य, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत सिंह, जमुना प्रसाद, सेवादल के अध्यक्ष मदन दास, नमन सिंह, बिट्टू सिंह, नोमान अहमद, अरुण पांडेय, देवेंद्र गौतम, पन्नेलाल समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें