फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के प्रत्याशी समेत 4,000 समर्थकों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आप के प्रत्याशी समेत 4,000 समर्थकों पर केस दर्ज
विज्ञापन

- बिना अनुमति शहर में भीड़ जुटाकर जुलूस निकालने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शुक्रवार को शहर में बिना अनुमति के भीड़ जुटाकर जुलूस निकाले। लोगों ने कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया। वहीं, जुलूस निकालने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। इस मामले में पुलिस ने आम आदमी प्रत्याशी सुबोध चंद्र यादव और 4,000 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया है।
कोतवाल विजय नरायन प्रसाद ने बताया कि महुली क्षेत्र के भगता निवासी सुबोधचंद्र यादव आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हैं। वह शुक्रवार को नामांकन करने के लिए 300 से 400 चार पहिया वाहनों एवं करीब 4,000 की संख्या में काफिले के साथ बिधियानी से होकर जा रहे थे। अधिकांश समर्थक अपने हाथों में आम आदमी पार्टी का चुनाव चिह्न लेकर चल रहे थे। कई चुनाव चिह्न की टोपी भी पहने थे। राजनैतिक नारे भी लगा रहे थे। इन लोगों कोविड गाइडलाइन का भी पालन नहीं किया। कोतवाल ने बताया कि रैली निकालने के लिए पूर्व में अनुमति नहीं ली गई थी। इस मामले में आप प्रत्याशी सुबोध चंद्र यादव और 4,000 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सदर विधायक समेत 600 समर्थकों पर केस दर्ज
- मुखलिसपुर ओवरब्रिज के नीचे खाली जमीन में जनसभा के लिए जुटाए थे भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे समेत 600 समर्थकों पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।
कोतवाल विजय नरायन प्रसाद ने बताया कि खलीलाबाद विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे सपा के प्रत्याशी हैं। शुक्रवार को उन्होंने मुखलिसपुर ओवरब्रिज के नीचे अपने खाली जमीन में जनसभा के लिए 500-600 व्यक्तियों की भीड़ जुटाए थे। इसमें कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया गया। जनसभा में शामिल लोग सपा से संबंधित लाल टोपी और लाल हरे रंग का गमछा लिए थे। जय चौबे और उनके समर्थकों का यह कृत्य चुनाव आचार संहिता और आपदा प्रबंधक अधिनियम का उल्लंघन है। एडीओ पंचायत एवं उड़न दस्ता प्रभारी रामसुमिरन की तहरीर पर सपा प्रत्याशी जय चौबे और उनके 600 समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
आप प्रत्याशी समेत 2,500 समर्थकों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। नामांकन के बाद शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अपने समर्थकों के काफिलों के साथ मेंहदावल बाईपास से गुजरे। इस दौरान आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने देर शाम आप प्रत्याशी और उनके ढाई हजार अज्ञात समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन

कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुबोधचंद्र यादव अपना नामांकन पत्र भरने के बाद अपने दो से ढाई हजार समर्थकों के साथ मेंहदावल बाईपास से गुजरे। भीड़ में शामिल लोग आम आदमी पार्टी का चुनाव चिह्न बना टोपी पहने थे और झाडू् लगरा रहे थे। भीड़ में शामिल लोग नारेबाजी कर रहे थे। जिले में धारा 144 लागू है। लोगों ने कोविड प्रोटोकाल का भी पालन नहीं किया। एसआई वीरेंद्र मिश्रा की तहरीर पर आप प्रत्याशी सुबोधचंद्र यादव और उनके ढाई हजार अज्ञात समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें