फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत

Sun, 02 Mar 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सुफियाना। फाइल फोटो
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव के निकट निविहवा पोखरा जाने वाले मोड़ के निकट रविवार की शाम करीब छह बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है। युवक सब्जी बेचने का कार्य करता था। महुली क्षेत्र के ग्राम रामूपुर निवासी मो सुफियान (18) पुत्र मो. जमीर रविवार शाम को अपनी खाला (मौसी) को पावन कर्मा छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था। अभी वह नाथनगर-महुली मार्ग पर अलीनगर गांव के निविहवा पोखरा जाने वाले मोड़ के निकट पहुंचा था।
उसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली बाइक सवार मो. सुफियान को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। दुर्घटना देख स्थानीय लोग और राहगीर दौड़कर पहुंचे। दुर्घटना बाद ही मौके पर ही सुफियान की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस सीएचसी नाथनगर लेकर गई। यहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि किया। सूचना पर परिजन पहुंचे गए थे। चौकी प्रभारी मुखलिसपुर बीरेंद्र मिश्र ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें