संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो खलीलाबाद शहर के सुगर मिल चौराहा पर शनिवार को दिन में एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद आसपास के दुकानदारों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर उसके जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि हुई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान महेंद्र यादव (40) पुत्र नंदलाल यादव निवासी मिश्रौलिया के रूप में हुआ। अस्पताल की सूचना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। संवाद