कोतवाली क्षेत्र के नेदुला चौराहे के पास मंगलवार की रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक में लदा दाल सड़कों पर बिखर गया। ट्रक चालक ने बुधवार को दूसरी ट्रक मंगाकर दाल को लदवाया और गंतव्य तक भेजवाया।
जानकारी के अनुुसार दिल्ली से ट्रक पर दाल लादकर बंगाल ले जा रहे ट्रक चालक अलीगढ़ निवासी रामजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात को एक बस ने उन्हें साइड लेने के चक्कर में टक्कर मार दिया। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे पलट गई। ट्रक पलटने से उसमे सवार ड्राइवर और खलासी ट्रक से कूद चुके थे। ट्रक पलटते ही इसमें लदा दाल सड़क पर बिखर गया। चालक ने बताया कि मालिक को सूचना देकर दूसरी ट्रक मंगाकर दाल लदवाया गया है और निर्धारित स्थान पर भेजा जा रहा है।